माताओं को बच्चों को घर में पढ़ने का प्रशिक्षण दिया

Posted On:- 2022-03-27



उदयपुर (वीएनएस)। ब्लाक में शासकीय प्राथमिक शाला पतरापारा (उदयपुर) के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय अंगना में शिक्षा का कार्यक्रम रखा गया है । जिसका उद्देश्य छोटे बच्चों को घर की उनकी माताओं  ने खेल-खेल में सीखने के अवसर प्रदान  करना है। कार्यक्रम की शुरुआत विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार तिवारी, बीआरसी श्रीमती उषा किरण बखला, मास्टर ट्रेनर श्रीमती सविता सिंह तथा श्रीमती ए.फ.तिर्की मैडम, दुर्गेश सोनी ने संकुल के शिक्षिकाओं तथा माताओं की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ।

मास्टर ट्रेनरो ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य, इसकी जरूरत और इसको संचालन कैसे किया जाना है । घर में उपलब्ध सामग्रियों तथा अन्य वस्तुओं  ने विभिन्न गतिविधि करा कर बच्चों को जोड़ना, घटाना, छोटा - बड़ा की पहचान, रंगों की पहचान ,सजीव तथा निर्जीव आदि को आसानी से समझाया जा सकता है। बीआरसी मैडम ने बताया कि अंगना में शिक्षा कार्यक्रम से कक्षा 1,2,3 तक के बच्चों पर ध्यान केंद्रित करती है तथा अध्ययनरत बच्चों को लक्ष्य पर उनमें न्यूनतम उपलब्धता को प्राप्त कर सके एवं वह अपनी दक्षताओं को प्राप्त कर सकें इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बीआरसी मैडम ने प्रशिक्षण को शाला स्तर पर किस प्रकार से प्रभावी बनाएं जा सके एवं कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन, पालको तक कैसे पहुंचाया जा सके इस पर जोर दिया गया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफलता की कामना की एवं सभी प्रशिक्षणार्थियों व मास्टर ट्रेनर को प्रभावी प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद ज्ञापित की एवं प्रशिक्षण के लाभ को अंतिम छोर तक पहुचाने पर जोर दिया।इस कार्यक्रम में उदयपुर ब्लाक के कार्यक्रम पंजीयक एकनाथ कुजूर, धर्मजीत सिंह तथा अन्य शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।