अम्बिकापुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने ग्रामीण विकास विभाग से स्वीकृत 9 सड़कों प्रस्तावित किया इसमें मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 799.68 लाख की स्वीकृत दी। अम्बिकापुर और लुंड्रा क्षेत्र के 7 सड़कों का टेंडर व अनुबंध कर रविवार को ग्राम पंचायत हर्राटिकरा में भूमि पूजन किया गया।
भूमिपूजन पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव, सीजीएमएससी के चेयरमैन डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि विनय शर्मा बंटी, शैलेन्द्र सोनी, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र के जनपद सदस्यों एवं आमजनों की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान मुख्य मंत्री ग्राम गौरव पथ से लुंड्रा ब्लॉक के लिए स्वीकृत ग्राम पंचायत दरिमा, बकालो व अम्बिकापुर विधानसभा के लिए स्वीकृत सुखरी, हर्राटिकरा, केशवपुर, खैरबार, गुमगराकला के लिए स्वीकृत सड़कों का भूमि पूजन किया गया।
इनमें कई सड़को के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे स्वीकृति दी गई है, इन सड़कों के बनने से आमजनों का काफी सुविधा होगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने जननी सुरक्षा योजना एवं जननी स्वास्थ्य सहित अन्य विषयों एवं सरकारी योजनाओं को लेकर जानकारी दी तथा सड़कों को लेकर कहा कि आप सभी काफी समय से इन सड़कों की मांग कर रहे थे, जिसकी अब स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही गुणवत्ता युक्त सड़कों का निर्माण हो जायेगा, जो आमजनों के आवागमन में सुविधाजनक होंगे। अम्बिकापुर एवं लुंड्रा विधानसभा की कुल 7 सड़कों के लिए 643.20 लाख रुपये के कार्यों का आज भूमिपूजन हो रहा है, यह इस क्षेत्र के लिए अच्छी बात है कि आप सब ने जो मांगे रखी थीं, वह पूरा हो रहा है, देर हुआ लेकिन सड़कें स्वीकृत हुई और अब बनना प्रारम्भ हो जाएंगी। आप सभी को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कार्यक्रम को लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में आमजन उपस्थित थे। इस दौरान अम्बिकापुर जनपद पंचायत अंतर्गत बने वनाधिकार पत्र का भी वितरण किया गया। साथ ही केशवपुर एवं हर्राटिकरा के लोगों की मांग पर पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने छोटे-छोटे पुलिया जरूरत के अनुसार निर्माण के लिए घोषणा की।