चोरी की घटना में अंजाम देने वाले आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2022-03-27



कबीरधाम (वीएनएस)। थाना लोहारा में रात के अंधेरे मे मोबाइल दुकान का ताला तोड़ चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरज झारीया ने थाने में एफआईआर कराई है की 26 मार्च की रात अज्ञात लोगों ने मेरी मोबाईल दुकान के सटर का ताला तोडकर दुकान अंदर रखे कीमती सामना लेकर फरार हो गया है। जिसके बाद के पुलिस ने घटना स्थल जाकर घटना संबंधी हर पहलुओ को बारीकी से अवलोकन कर साक्ष्य संकलित किया।

पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी अमन चंद्रवंशी पिता विष्णु चंद्रवंशी उम्र 19 साल साकिन वार्ड क्र 17 सकरहाघाट थाना कवर्धा, अशोक लहरे पिता नितीन लहरे उम्र 20 साल साकिन जोराताल थाना कवर्धा, ओमप्रकाश साहु पिता शिवकुमार साहु उम्र 22 साल वार्ड क्र. 17 सकरहाघाट थाना कवर्धा, को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लैपटांप, मॉनीटर, 2 नंग मोबाईल व 100 नंग स्क्रीन गार्ड कुल कीमती 27000 रूपये  और घटना मे प्रयुक्त प्लसर मोटर सायकल सहित 1,77,000 रूपये का मशरूका जब्त किया है।

इस तरह लगातार प्रयास कर रात के अंधेरे मे चोरी करने वाले आरोपीयो को 24 घंटे के अंदर चोरी किये समस्त सामान के साथ गिरफ्तार करने मे लोहारा पुलिस सफल रही। उक्त कार्रवाई मे थाना प्रभारी लोहारा के नेतृत्व मे सउनि बलदाउ भट्ट, सउनि विजया कैवर्त्य, प्रआर मनीष सोनी, प्र आर फलेन्द्र देशमुख, राजु सोनवानी, दिलहरण, आषिश राजपूत का योगदान रह ।