कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में आम लोग आगे बढ़कर जुड़ रहे है : मरकाम

Posted On:- 2022-03-27



रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के सदस्यता बुक के माध्यम से फिजिकल सदस्यता अभियान के बाद अब डिजिटल सदस्यता अभियान में भी लोग आगे बढ़कर जुड़े हैं। कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता लेने वालों में डॉक्टर वकील व्यापारी युवा महिलाएं एवं पान ठेला वाला सब्जी विक्रेता,ठेला खोमचा वाला रोज कमाने खाने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व नए मतदाता भी कांग्रेस का झंडा उठाने कांग्रेस के रीति नीति सिद्धांतों से समाज का प्रदेश का और देश को नई दिशा देने विकास करने जुड़ रहे। अब तक कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में 5.30 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं और 31 मार्च तक संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि होगी।सदस्यता अभियान की शुरुआत में हमने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था लेकिन अभी तक कांग्रेस की सदस्यों की संख्या 12.85 लाख से भी अधिक हो चुकी है।

पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस धरातल पर अपनी नीतियों से प्रभावित लोगों को सदस्य बनाती है।कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप अभियान और भाजपा के ऑनलाइन मेंबर शिप अभियान में जमीन आसमान का अंतर है रमन सरकार के दौरान भाजपा के नेताओं ने मिस कॉल से 56लाख सदस्य बनाएं लेकिन 32लाख वोट उनको मिला था भाजपा के मिस कॉल में सदस्य बनने वाले को ही पता नहीं होता था की वो भाजपा के सदस्य हैं।फर्जीवाड़ा कर आंकड़ों की बाजीगरी कर आम जनता को गुमराह कर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भाजपा के सदस्यता अभियान में मोबाइल से मिस कॉल कर धोखा घड़ी करते थे। कांग्रेस के डिस्टल सदस्यता अभियान में कांग्रेस के सदस्यता लेने वाले के मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है उसकी फोटो प्रत्यक्ष खींची जाती है उनके वोटर आईडी कार्ड के नंबर रजिस्टर्ड होती है तब कहीं जाकर उसे सदस्यता मिलती है और यह एक प्रमाणिक सदस्यता अभियान है।