
![]()
![]()
महासमुंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को महासमुंद संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर के निवास स्थल पहुँच कर उनके सुपुत्र लक्ष्य के असामयिक निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री बघेल ने लक्ष्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और यह न पूरी होने वाली क्षति सहन करने के लिए परिवार को ढढांस बंधाया। इस दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे साथ थे। गौरतलब है कि होली के दिन दोपहर में नहाते समय बरोंडा बाजार के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी थी।