रायपुर (वीएनएस)। धमधा के पास सड़क पर तीन व्यक्ति घायलावस्था में मिले, जिन्हें तत्काल खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया और मानवता का परिचय दिया। तीनों व्यक्तियों को जब धमधा स्वस्थ केंद्र ले जाया गया, वहां डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की सलाह दी। तत्पश्चात मंत्रियों ने अविलंब स्वयं अपने वाहनों से सड़क मार्ग से रायपुर लेकर गए ताकि उन्हें बेहतर और तत्काल उपचार मिल सके।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि ईश्वर से मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। साध ही आपसे भी अनुरोध है कि सड़क पर सावधानी से चलें, अगर कोई दुर्घटना का शिकार हो गया हो तो उसकी सहायता अवश्य करें।