श्रीराम का जन्मोत्सव पर निकलेगी शोभायात्रा

Posted On:- 2022-03-27



खरसिया (वीएनएस)। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर आयोजन समिति की बैठक राम जानकी मंदिर में हुई। बैठक में तय किया गया कि इस साल 10 अप्रैल को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल होंगे।

कोरोना के कारण दो साल से शोभा यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था।यात्रा में महिलाओं को भी ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की गई। वही बैठक में निर्णय लिया गया कि डीजे धमाल बैंड पार्टी के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी और शोभायात्रा के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विराट शोभायात्रा के लिए सभी भक्त उत्साहित हैं।

वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीराम शर्मा ने बताया कि श्री राम जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर मंत्री उमेश पटेल भी बेहद उत्साहित हैं। आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग दे रहे हैं मंत्री जी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी पार्षदों और एल्डरमैन ने श्री राम महोत्सव शोभायात्रा के लिए एक लाख एक हजार एक सौ रुपए का चंदा आयोजन समिति को प्रदान किया गया है।

श्रीराम जानकी मंदिर में सर्व दल एवं सर्व समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे जिसमें सभी लोगों ने एक सुर में आयोजन को भव्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया रविवार को आयोजन में प्रमुख रूप से महंत त्रिवेणी दास महाराज नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा राम शर्मा कलार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय जयसवाल साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष महेश साहू दीनदयाल अग्रवाल संजय मित्तल सतीश अग्रवाल बंटी सोनी संजय शर्मा पार्षद रेशम सोनू पार्षद गवेल पार्षद राजू सारथी एल्डरमैन गणेश राधे राठौर पार्षद फोटवानी एल्डरमैन हितेन मोदी प्रेम अग्रवाल रमेश अग्रवाल दीनदयाल पार्षद  शशि भूषण साहू सुमित शर्मा शुभम कंकड़वाल रन साय सौरभ अग्रवाल संदेश शर्मा अभय शर्मा साहिल शर्मा हर्ष अग्रवाल पप्पू भारती एबी जयसवाल सिद्धार्थ शर्मा गोपाल वैष्णो गोपाल गिरी राकेश राय योगेश श्रीवास मुकेश सोनी दामोदर महंत हरीश शर्मा निखिल सिन्हा गोवर्धन सिंह ठाकुर खिलावन ठाकुर आनंद मेघानी आनंद अग्रवाल संजय अग्रवाल सुमित रावलानी जीतू ठाकुर बाल गिरी गोस्वामी  दिनेश शर्मा संजय रानी सती विजय शर्मा खरसिया के सभी मीडिया पत्रकार भाई साथी रितेश श्रीवास्तव अरुण चौधरी अमित साहू कैलाश शर्मा नटवर मित्तल नितिन अग्रवाल मुकेश लहरें संतोष यादव धीरज राठौर उपस्थिति थे।