रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में रविवार, 27 मार्च को 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 12 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संबंधी कोई मौत दर्ज नहीं हुई है। इसके अलावा 19 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
राजधानी रायपुर में आज 3 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब कुल 155 मामले सक्रिय हैं।
देखें किस जिले में कितने नए मामले मिले...