कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर राजीव भवन में हुई बैठक

Posted On:- 2022-03-28



दुर्ग (वीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 27 मार्च को राजीव भवन में सुबह 10 बजे को डिजीटल सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल ,डिजीटल सदस्यता अभियान दुर्ग जिला प्रभारी सीजू एन्थोनी,छ.ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को और उपस्थित मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के व्दारा डिजीटल और ऑफ लाईन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इस कार्य को बखूबी अंजाम देते हुए मध्य ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी व कायर्कर्ता अपने अपने स्तर निष्ठा्पूर्वक व ईमानदारी से कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए दुर्ग शहर विधायक अरूण वोरा ने कहा कि भूपेश सरकार के विकास मॉडल ने आज पूरे देश में छत्तीसगढ का नाम रोशन किया है, उनकी योजनाओं की जानकारी हमें घर घर पहॅुचाने की जरूरत है, क्योंकि डिजिटल सदस्यता अभियान में लोग स्वयं जुडने उत्सारहित है, जिन्हें प्राथमिकता के साथजोडकर सरकार का हाथ मजबूत करना है। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से कमल नारायण रूंगटा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष  कन्या ढीमर, महामंत्री हेमंत तिवारी, प्रवक्ता? संदीप श्रीवास्तंव, पप्पूण श्रीवास्तपव,अशोक मेहरा, मीना मानिकपुरी, जगमोहन ढीमर, गणेश सोनी, दीपक तम्बो ली, पाशी अली, हरीश पटेल, थानेश्वनर साहू, चन्द्र प्रकाश जैन, बिन्दु सिंह राजपूत, माधुरी सोनी, निरूपमा जस्स्ल, पदमा राजपूत,नवाब चौहान, भागीरथी मटियारा, प्रीति साहू, शकुनढीमर, ज्ञानचंद पाटनी, अली असगर, अमोल जैन, आराधना पाण्डेय, रज्जू ताम्रकार, रतन निषाद, राकेश दुबे, सदाबहार, प्रकाश सोनी, भोजराज मालाकार, कल्याण सिंह ठाकुर, नागेश लक्की सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।