कोल्हान नाला पर सगुनी स्टापडेम निर्माण के लिए 2 करोड़ स्वीकृत

Posted On:- 2022-03-28



रायपुर (वीएनएस)। जल संसाधन विभाग मंत्रालय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखण्ड अंतर्गत कोल्हान नाला पर सगुनी स्टापडेम निर्माण के लिए 2 करोड़ 97 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की है। इस स्टापडेम के निर्माण से निस्तार, भू-जल संवर्धन और कृषकों को स्वयं के साधन से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।