रानाटोला जलाशय के जीर्णोंद्धार और नहर लाईनिंग के लिए 1 करोड़ स्वीकृत

Posted On:- 2022-03-28



रायपुर (वीएनएस)। जल संसाधन विभाग मंत्रालय ने राजनांदगांव जिले के मोहला विकासखण्ड अंतर्गत रानाटोला जलाशय के जीर्णोंद्धार और नहर लाईनिंग के लिए 1 करोड़ 83 लाख 44 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की है। इस जलाशय के जीर्णोंद्धार और नहर लाईनिंग कराए जाने से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 120 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही 9 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 282 हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है।