मानव जाति का कल्याण और सेवा ही अध्यात्म का मूल तत्व : राष्ट्रपति

Posted On:- 2022-03-28



हरिद्वार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। राष्ट्रपति ने इस समारोह का समापन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मानव जाति का कल्याण और सेवा ही अध्यात्म का मूल तत्व है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन इस दिशा में काम कर रहा है। राष्ट्रपति ने मिशन के संस्थापक आशीष गौतम की सराहना किया।

उन्होंने किया कि प्रयागराज से हरिद्वार आकर एक छोटी सी झोपड़ी में रहकर कुष्ठरोगियों की सेवा का वीणा उठाना आसान काम नहीं था। इस काम को आशीष गौतम ने अपनी लगन से न केवल कर दिया बल्कि देश और दुनिया के सामने एक अप्रतिम उदाहरण पेश किया है।

बता दें दिव्य प्रेम सेवा मिशन कुष्ठ रोगियों की सेवा के प्रति समर्पित है। राष्ट्रपति ने कहा कि कुष्ठ रोग को लेकर समाज में आज भी तरह-तरह की भ्रांतिया विद्यमान हैं। इसे दूर करने की जरुरत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे इसे लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आएं।