सूरजपुर (वीएनएस)। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जिला सूरजपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार आमजनों, सहकारी समितियों, वृहद आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), प्राथमिक कृषि साख समिति, वन सुरक्षा समिति, महिला स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत अन्य उपभोक्ता सहकारी समिति और स्थानीय स्वशासीय निकाय को सूचित किया जाता है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान उमेशपुर विकासखण्ड रामानुजनगर का नवीन एजेंसी नियुक्त किया जाना है।
शासकीय उचित मूल्य दूकान संचालन के इच्छुक संस्था 13 अप्रैल तक कार्यालयीन समय शाम 5ः30 बजे तक संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में संस्था के प्रस्ताव और अन्य दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते है। बाद में प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।