स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्य अतिथि होंगी सिहावा विधायक

Posted On:- 2022-03-28



धमतरी (वीएनएस)। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में नगरी विकासखण्ड के ग्राम दिनकरपुर के प्राथमिक शाला प्रांगण में स्वास्थ्य परीक्षण और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा, जिसमें मौसमी बीमारियों की जांच और उपचार किया जाएगा। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव उपस्थित रहेंगी।

इस संबंध में एसडीओ वन हरीश पाण्डेय ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा संचारी और गैर संचारी रोगी की जांच, हृदय, मधुमेह, अस्थि रोग, नाक-कान-गला रोग, नेत्र रोग, स्त्री और प्रसूति रोग, शिशु रोग, श्वास रोग, सिकलिन, एचआईवी, व्हीडीआरएल, मलेरिया, डेंगू, गर्भावस्था संबंधी जांच, चर्मरोग आदि का परीक्षण कर निदान किया जाएगा, साथ ही आवश्यकतानुसार मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित भी की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। डीएफओ मयंक पाण्डेय ने दिनकरपुर सहित आसपास के ग्राम मुनईकेरा, भोभलाबाहरा, जबर्रा और चारगांव के ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।