राहुल-हार्दिक होंगे आमने-सामने

Posted On:- 2022-03-28



मुंबई (वीएनएस)। आईपीएल 2022 में 28 की शाम दो नई टीमों की टक्‍कर होगी। ये दोनों टीमें आईपीएल में अपना डेब्‍यू करेंगी। मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। केएल राहुल लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्‍तान होंगे जबकि हार्दिक पांड्या के हाथों में गुजरात टाइटंस की कमान होगी। दोनों ही टीमें अपने अभियान की विजयी शुरूआत करना चाहेगी।

पहला मैच सबसे महत्‍वपूर्ण और यादगार होता है, जिसको ध्‍यान में रखते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस प्‍लेइंग 11 के साथ मैदान संभाल सकती है।