रिक्त पदों के लिए परीक्षा 22 मई को

Posted On:- 2022-03-28



कोरिया (वीएनएस)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि, विभाग के अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों ड्रेसर ग्रेड 1, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष, महिला और भृत्य की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि 25 मई को संभावित है। इस के लिए ऑनलाईन आवेदन 29 मार्च से 20 अप्रैल तक रा़त्रि 11ः59 तक भरा जा सकता है। 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन की त्र्रुटि सुधार के लिए तिथि निर्धारित है और 10 मई को प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः15 तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पदों का विवरण और विस्तृत जानकारी ‘‘विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के वेबसाईट https://jssbsurguja.cgstate.gov.in  पर देखा जा सकता है।