बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने जिले के आगनबाड़ी केन्द्रों में थीम के अनुसार पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया । जिसमे उपस्थित महिलाओं को थीम के अनुरूप जल संरक्षण के लिए महिलाओं की भूमिका पर जागरूकता अभियान अनुसार बताया गया है। कि हम सब को पानी की बर्बादी नही करनी चाहिए तथा पानी बचाने के लिए हम सब को हर संभव प्रयास करना है हेण्ड़पंप के पास सोखता गड्डा बनवाना है जिससे हेण्डपंप का जल स्तर हमेशा बनी रहे। वही बरसात के समय में भी समुचित व्यवस्था बनाये ताकि बरसात का पानी कुआं के पास बने सोखता गड्डे में जाये जिससे गर्मी में भी कुआं का जल स्तर यथावत हमेशा बनी रहे। किचन तथा बाथरूम के पानी को किचन गार्डन में निकाले जिससे पानी का सदुपयोग हो सके तथा परिवार को सब्जी भाजी मिल सके। पानी टंकी से पानी के उपयोग के बाद नल को तत्काल बंद कर दे ताकि पानी ब्यर्थ ना जाये। कार्यक्रम मे समुदाय आधारित गतिविधि की जानकारी दी गई तथा ग्राम पंचायत की बैठक के माध्यम से जल संरक्षण के बारे में ग्रामिणो को विस्तार से बताया गया।