यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में लाभार्थियों के वोट बैंक की अहम भूमिका की खूब चर्चा हुई है। अब माना जा रहा है कि आने वाले समय की राजनीति में लाभार्थियों के वोट बैंक की भूमिका और महत्वपूर्ण होने वाली है। कहा तो जा रहा है कि यह भारतीय राजनीति का नया वोट बैंक है। इसकी शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होने शौचालय बनवाकर, गैस सिलेंडर घर घर पहुंचाकर, बिजली घर-घर पहुंंचाकर,आवास योजना के जरिए गरीबों को घर देकर, आयुष्मान योजना में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देकर,किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को पैसा देकर,कोरोना काल में लोगों को दो साल से ज्यादा समय तक मुफ्त राशन देकर,घर-घर नल कनक्शन देकर पानी की व्यवस्था कर करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचाकर उसे भाजपा का वोटबैंक बना दिया है। यह वोट पूरे देश में है। जिस राज्य में भी चुनाव होता है वहां के लोग भाजपा को वोट देकर भाजपा को जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह बात तो हर कोई स्वीकार करता है कि पीएम मोदी के आने के बाद जो भी बुनियादी सुविधाएं हैं, राशन,घर, गैसे सिलेंडर, शौचालय, पानी,बिजली, स्वास्थ्य सुविधा और नगद सहायता ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंची है। पीएम मोदी व दूसरे पीएम के समय का अंतर यही है। अच्छी योजनाएं तो पहले भी बनती थी लेकिन लोगों तक उसका लाभ नहीं पहुंचता था, अब अच्छी योजनाएं बनती है तथा उसका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। पीएम मोदी दूसरे पीएम से ज्यादा लोकप्रिय भी इसी वजह से हैं। उन पर लोगों को भरोसा भी ज्यादा है। वह जानते हैं कोई समस्या है भी तो पीएम मोदी ही उसका समाधान कर सकते हैं। लोगों का यह भरोसा ही पीएम मोदी को सभी नेताओं से बड़ा व अलग बनाता है। चाहे धारा 370 हटाना हो, एयर स्ट्राइक करना हो, आतंकवादी घटनाओं पर रोक लगाना हो, काशी विश्वनाथ कारीडोर बनाना हो, सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाना हो, यह सारे काम भी उन्हें सबसे अलग व बड़ा नेता बनाते हैं। इससे लोगों में यह धारणा बनीह ैृ ह ै कि जो कोई नेता नहीं कर सकता, उसे मोदी ही कर सकते हैं। पीएम मोदी ने राजनीति में बहुत कुछ नया किया है। कई राज्यों के नेता पीएम मोदी के रास्ते पर चलकर लाभार्थियों को अपना वोट बैंक बना रहे हैं। इसमें केजरीवाल बिजली, पानी,शिक्षा,राशन, स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त देने के नाम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। दिल्ली में उनका मुफ्त माडल सफल रहा है, पंजाब में कितना सफल होगा यहआने वाले समय बताएगा। कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों में भूपेश बघेल ही ऐसे सीएम हैं जिन्होंने पीएम मोदी की तरह राज्य में अपनी लोकप्रिय योजनाओं का लाभ करोड़ो ंलोगों तक पहुंचाकर बड़ा वोट बैंक बनाया है। सीएम भूपेश बघेल कर्ज माफ कर, किसान न्यय योजना, भूमिहूीन मजदूर न्याय योजना, सुराजी योजना,हाट बाजार क्लिनिक योजना, वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी, अच्छी शिक्षा व्यवस्था, सुपोषण योजना, मुफ्त इलाज की व्यवस्था करके निश्चित रूप से कांग्रेस के वोट बैंक को बढ़ाया है। इसका लाभ उन्हें अगले विधानसभा चुनाव में जरूर मिलेगा। भूपेश सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी माफिया, तस्करों, अपराधियों पर कोई खौफ न होना है। भूपेश सरकार माफिया, तस्करों, अपराीधियों में कानून का डर पैदा कर दे तो छत्तीसगढ़ माडल भी योगी के यूपी माडल की तरह और ज्यादा चर्चा में रहेगा।