बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों के ड्रेसर ग्रेड 1, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष, महिला एवं भृत्य की सीधी भर्ती के लिए परीक्षा तिथि 25 मई को संभावित है। जिसका ऑनलाइन आवेदन 29 मार्च से 20 अप्रैल तक रा़त्रि 11:59 मिनट तक भरा जा सकता है। 21 से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की सुधार के लिए तिथि निर्धारित है और 10 मई को अभियर्थियो का प्रवेश पत्र जारी किया जायेगा। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों में प्रातः11 बजे से 12 :15 मिनट तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। पदों का विवरण एवं विस्तृत जानकारी ‘विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के वेबसाईट https://jssbsurguja.cgstate.gov.in पर देखा जा सकता है।