जेल समीक्षा दिवस से नालसा बंदियों को मिला लाभ

Posted On:- 2022-03-28



रायपुर (वीएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जेल समीक्षा दिवस अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर जेल में निरूद्ध बंदियों समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ उनके अधिकारों की भी जानकारी प्रदान करता है।

इसके अतिरिक्त नालसा की भी योजना ‘नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाए) योजना 2015’ भी पूरे भारतवर्ष में प्रवृत्त है, जिसके तहत भी मानसिक अस्वस्थ व्यक्तियों को हर संभव विधिक सहायता प्रदान करने का उत्तरदायित्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का है।

इन्ही योजनाओं के तारतम्य में केन्द्रीय जिला जेल रायुपर में निरूद्ध बंदी को उक्त योजना का समुचित लाभ प्राप्त हो सका। बंदी त्रिभुवन साहू का थाना अभनपुर में संस्थित मामला जिला न्यायालय रायपुर में विचाराधीन है, विचारण के दौरान ही बंदी की मानसिक स्थिति खराब होने लगी जिसकें संबंध मे तत्काल संबंधित न्यायालय ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित कराया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा ने उक्त मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण मिश्रा को निर्देश दिया कि, उक्त बंदी को अविलंब विधिक सहायता प्रदान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव प्रवीण मिश्रा ने तत्काल पेनल अधिवक्ता से संपर्क कर बंदी की मानसिक स्थिति के आधार पर जमानत/मुचलका आवेदन प्रस्तुत कराया।

संबंधित न्यायालय ने बंदी को रिहा किया गया जहां से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा प्राधिकरण के कर्मचारी श्री संजय कुमार राजपूत सहायक ग्रेड-3 तथा पैरालीगल वाॅलिटियर आशुतोष तिवारी ने उसे उसके निवास गृह पहुंचाने का निर्देश दिया। उसके संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण को सुनिश्चित करने  के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के सचिव प्रवीण मिश्रा के निर्देश पर उक्त कर्मचारी तथा पैरालीगल वालिटियर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष विचाराधीन बंदी को उपस्थित कराया जहां से स्पर्श मेंटल चिकित्सालय रिफर किया।

जहां से उचित उपचार के लिए  राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर रिफर किया गया। विधिक प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए उक्त विचाराधीन बंदी को वर्तमान में समुचित उपचार  के लिए प्राधिकरण ने संपूर्ण सुरक्षा के साथ सेंदरी बिलासपुर दाखिल कराया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर  ने दिए गए सहयोग के संबंध में आरोपी के भाई  ने मीडिया के माध्यम से आग्रह किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष सोवमार को उनके भाई का उपचार संभव हो सका है, अन्यथा मैं अपने भाई के अधिकारों की सुरक्षा करने में उतना सक्षम नहीं था। सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया गया कि जेल समीक्षा दिवस तथा नालसा की स्कीम के तहत हर बंदी के अधिकारों की सुरक्षा के लिए तटस्थ है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि, नालसा की स्कीम के तहत यदि किसी भी व्यक्ति को रास्तों पर या अन्य स्थानों पर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति मिलता है जिन्हें समुचित उपचार की आवश्यकता है उनके संबंध में भी व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर को जानकारी दे सकता है। इसके अतिरिक्त नालसा का टोल फ्री नं0 15100 भी विद्यमान है जिस पर भी जानकारी दी जा सकती है।