अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिले के सीतापुर जनपद के दूरस्थ ग्राम पंचायत पेटला में आयोजित जन समाधान चौपाल में लोगों की समस्यायों का समाधान संबंधित विभाग के अधिकारियों की ओर से किया गया, जिससे ग्रामीणों को कई समस्याओं से निजात मिली।
चौपाल में आस-पास के 8 गांव के लोग अपनी समस्या और मांग लेकर बड़ी संख्या में उपस्थित थे। गांव में ही कई समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों के लिए चौपाल राहत भरा रहा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने चौपाल का अवलोकन कर लोगों की समस्याएं सुनी व अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर ने चौपाल में ग्रामीणों की ओर से दिए गए आवेदनों की जानकारी आवेदन पंजी से लेते हुए सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन आवेदनों का निराकरण चौपाल में हो सकता है उनका यही पर करें शेष को जिला कार्यालय से कराएं। आवेदनों का निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने आवेदनों के निराकरण के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। चौपाल में राजस्व विभाग की ओर से राजस्व निरीक्षक व पटवारी द्वार बी-1 का वाचन तथा फौती-नामांतरण के लिए शेष खसरो का भी वाचन किया गया।
बताया गया कि पेटला जन समाधान चौपाल में 8 गांव के लोग करीब विभिन्न समस्या और मांग के करीब 350 आवेदन दिए थे। इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर चौपाल में निराकरण किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ संजय मरकाम सहित विभिन्न विभागों से अधिकारी, सरपंच, सचिव व ग्रामीण उपस्थित थे।