नारायणपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने आज अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय व समीप के गांव में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन किये गये कार्यों में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण योजनांतर्गत नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 8 में 10 लाख रुपए की लागत से मुख्य द्वार निर्माण व माता मावली देवगुड़ी परिसर में अन्य निर्माण कार्य, विधायक निधि के तहत साहू भवन में सामुदायिक शौचालय निर्माण केलिए 2 लाख व नाउमुंजमेटा में विधायक निधि के तहत 3 लाख रुपए की लागत से निर्मित किये जाने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, जनप्रतिनिधि रजनू नेताम के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।