भक्त माता कर्मा जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक कश्यप

Posted On:- 2022-03-28



विधायक कश्यप ने कर्मा माता मंदिर निर्माण की दी मंजूरी

नारायणपुर (वीएनएस)। नारायणपुर जिला मुख्यालय में भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर नयापारा वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय कर्मा जयंती कार्यक्रम में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक चंदन कश्यप शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि साहू समाज की भांति दूसरे समाज भी एकता के एकसूत्र में बंधे। किसी भी समाज को मजबूती प्रदान करती है एकता। साहू समाज अपने समाज की संस्कृति, रीति-रिवाजों को बखूबी संजोकर रख रहे हेै, जो कि प्रशंसा योग्य है। विधायक कश्यप ने कहा कि साहू समाज के लोग आज अन्य क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता सिद्ध कर जिले व राज्य का नाम रौशन कर रहे है। इस अवसर पर विधायक कश्यप ने समाज प्रमुखों की मांग पर माता कर्मा मंदिर निर्माण की दी मंजूरी।

कार्यक्रम के आरंभ में साहू समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया। वहीं साहू समाज के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज की ओर से पूर्व में की गयी मांगों को आपने पूरा किया है, जिसके लिए समाज की ओर से मैं आपको साधूवाद देता हूं। उन्होंने अपने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं क्रियाकलापों पर विस्तृत प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी व जनप्रतिनिधी रजनू नेताम ने भी भक्ता माता कर्मा जयंती की बधाई व शुभकामनाएं दी एवं अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में समाज के बुजुर्गों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नारायण प्रसाद साहू ने किया।