उत्कर्ष योजना चयन परीक्षा परिणाम घोषित

Posted On:- 2022-03-28



अम्बिकापुर (वीएनएस)। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2022-23 केलिए कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में आपत्ति होने पर परीक्षार्थी दावा आपत्ति 31 मार्च तक कर सकते है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेआर नागवंशी ने बताया कि परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम सहायक आयुक्त कार्यालय या वेब साइट पर देख सकते हैं।