उदयपुर (वीएनएस)। ग्राम डाँड़गांव में आग से दुकान व घर जलकर हुआ खाक, शॉर्ट सर्किट जताई जा आशंका। प्राप्त जानकरी के अनुसार ग्राम डाँड़गांव निवासी रनसाय नेताम पिता बहादुर राम 27 मार्च को घर बंद कर ग्राम हरिहरपुर किसी काम से गया हुआ था,जिसके बाद 28 मार्च की सुबह 6:00 बजे करीब पड़ोस की पनमेश्वरी ने रनसाय नेताम के घर में आग देखा तो पड़ोसियों ने तत्काल उसकी सूचना रनसाय नेताम को दी। वही फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं मिलने पर लोगों ने कुआं के टुल्लू पंप से पानी निकाला व घर तथा दुकान के आग को काफी मशक्कत से आग बुझाई । आग में घर में रखे सोन-चांदी का जेवर फ्रिज कूलर सहित 2 लाख का नुक्सान हुआ है। जिसके बार आगजनी घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई।