नई दिल्ली (वीएनएस)। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर डंपिंग यार्ड में सोमवार दिन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
कूड़े के पहाड़ में तेज आग लगने से पूरे इलाके में प्रदूषित वायु फैल गई है और आसपास के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वैसे तो यहां मामूली आग हमेशा लगी रहती है लेकिन इस तरह की तेज आग लगने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
इस मामले में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति को आग लगने के कारणों के बारे में जांच करने का आदेश दिया है। साथ ही अगले 24 घंटों में रिपोर्ट देने की भी बात कही है।