बैकुन्ठपुर (वीएनएस)। पुलिस अधिक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार पटना पुलिस ने अवैध रूप से कोयला और रेत परिवहन करने वाले एक पिकप और दो हायवा वाहनो पर कार्रवाई की है। पटना थाना प्रभारी सौरभ कुमार द्विवेदी ने बताया की पेट्रोलिग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली एक पिकप क्रमांक एमपी 18 जीए 0117 पुटा नागड़बरा के कच्ची सड़क तरफ से कोयले लोड़कर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है।
पुलिस ने टीम ने अलग-अलग रास्तों पर घेराबंदी कर पिकप अवैध कोयला परिवहन करते हुए रामेश्वर राजवाड़े पिता जयकरण राजवाड़े को पकड़ा । आरोपी चालक के विरूध पुलिस ने धारा 41 (1-4) के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है। पकड़े गए कोयले की कीमत 65 हजार बताई जा रही है। वही ड़ुमरिया मे रेत परिवहन करते हुए वाहनो क्रमांक सीजी 10 आर आई 1047 एवं सीजी 15 ड़ीएफ 2985 को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक जगेश्वर खैरवार पिता विलास सिह खैरवार निवासी अनिरूद्धपुर जिला बलरामपुर व राजू यादव पिता विजय यादव ग्राम लटोरी जिला सुरजपुर के विरूध धारा 102 जा.फौ.के तहत कार्रवाई की गई ।