धमतरी (वीएनएस)। 29 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पुरानी पेंशन बहाली पर प्रदेश के शिक्षक और पंचायत सचिव एक साथ मिलकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान और मंत्रिमंडल का अभिनंदन, आभार करेंगे। मुख्यमंत्री ने शिक्षक संवर्ग और पंचायत सचिव के साझा मंच को सम्मेलन के लिए सहमति दी है। प्रदेश के समस्त शिक्षक और पंचायत सचिव होंगे इस आभार महासम्मेलन में शामिल होंगे। प्रथम नियुक्ति से पेंशन बहाली,सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने व दिवंगत पंचायत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति जैसी प्रमुख समस्याओं को भी लाया जाएगा।
कमर्चारियों के बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से प्रदेश के समस्त कमर्चारी आल्हादित हैं, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल का भव्य आभार व्यक्त करने के लिए आभार महासम्मेलन करने जा रहे हैं। यह जानकारी हरीश सिन्हा जिला अध्यक्ष, अमित महोबे जिला सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला धमतरी ने दी है।