जरही में हुए अमानवीय घटना के विरोध में निकाली गई कैंडल रैली

Posted On:- 2022-03-28



उदयपुर (वीएनएस)। जिले के जरही क्षेत्र में एक छात्रा के दुष्कर्म के बाद जघन्य हत्या कर फांसी पर लटका देने का बेहद घिनौना व मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया था। उक्त प्रकरण में बाबा खान नामक एक युवक को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार किया है।

जिसके विरोध में युवा मित्र मंडली उदयपुर ने नया बस स्टैंड से शिव मंदिर तक मौन रैली निकाली गई तथा शिव मंदिर परिसर में दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया। लोगों ने इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी को फांसी की मांग करते हुए वी वांट टू जस्टिस व इंप्रेसि के हत्यारे को फांसी दो के नारे लगाए ।

 लोगों ने आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई व फांसी की सजा की मांग की है,ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं देखने को ना मिले। इस दौरान युवा मित्र मंडली के सदस्य व्यापारी एवं शारदा महिला मंडल की महिलाएं तथा ब्लॉक के विभिन्न गांव से आये लोग उपस्थित रहे।