भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिक निगम रिसाली का पहला आम बजट 29 मार्च को मैत्रीकुंज के मंगलभवन में महापौर शशि सिन्हा ने पेश करेगी। इसके लिए रिसाली निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। सदन की कार्रवाई सभापति केशव बंछोर की अनुमति से सुबह 11 बजे शुरू होगी। निगम के पहली सामान्य सभा में केवल बजट संबंधी एजेंडा ही रखा गया है। बजट पेश के बाद इसपर चर्चा की जायेगी। खास बात यह है कि रिसाली नगर पालिक निगम का पहला आम बजट होगा। जगह अभाव के कारण महापौर परिषद के सद्स्यों ने मैत्रीकुंज स्थित निगम के मंगलभवन में सामान्य सभा कराने का निर्णय लिया। व्यवस्थाओं का जायजा लेने निगम आयुक्त आशीष देवांगन सोमवार सुबह 10 बजे मंगलभवन पहुंचे थे। उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।