कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 14 नए मामले, रायपुर से 2

Posted On:- 2022-03-28



रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मार्च को प्रदेश में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 22 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में आज भी कोरोना संबंधी कोई मौत दर्ज नहीं हुई है।

राजधानी रायपुर में आज 2 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। आज राज्य में कुल 4,863 नमूनों की जांच हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या अब 147 है। प्रदेश के 18 जिलों में आज कोई नया मामला नहीं मिला है।

देखे किस जिले में कितने नए मामले मिले...