बिरेतरा डायवर्सन व नहर लाईनिंग के लिए 2.84 करोड़ स्वीकृत

Posted On:- 2022-03-28



रायपुर (वीएनएस)। जल संसाधन विभाग ने बालोद जिले के अंतर्गत बिरेतरा डायवर्सन की मरम्मत एवं नहरों की लाईनिंग के लिए 2 करोड़ 84 लाख 28 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की है। इस डायवर्सन के मरम्मत एवं नहर लाईनिंग से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 333.63 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 353.63 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।