सिवनी टार बांध जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग के लिए 1.46 करोड़ स्वीकृत

Posted On:- 2022-03-28



रायपुर (वीएनएस)। जल संसाधन विभाग ने रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत सिवनी टार बांध जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 46 लाख 22 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की है। इस टार बांध की जीर्णोंद्धार एवं नहर लाईनिंग से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 108 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 210 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।