खरसिया (वीएनएस)। यह सच भी है कि वक्त बदल गया और इस बदले हुए दौर में सनातन परंपराएं भी बदल सी गई हैं। वहीं एक शख्स ऐसा भी है जिसने इस बदले हुए युग में भी दान-धर्म से नाता नहीं तोड़ा।
नगर गौरवान्वित है कि भुवनेश्वर निवासी सत्यनारायण अग्रवाल का विवाह खरसिया में हुआ। जो धर्म-कर्म के प्रति समर्पित हैं। वहीं सेवा भावना इतनी प्रबल कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान सतत गौ सेवा की, तो गर्मी के मौसम में लोगों के गले सूखे ना रहें इसलिए जगह-जगह वाटर कूलर का इंतजाम कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सिविल अस्पताल खरसिया में सत्यनारायण अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी उषा देवी अग्रवाल की स्मृति में दूसरा वाटर कूलर समर्पित किया। उल्लेखनीय होगा कि पिछले वर्ष भी उन्होंने सिविल अस्पताल में एक वाटर कूलर लगवाया था तथा जानकी धर्मशाला, स्टेशन चौक, गौशाला पारा एवं न्यायालय परिसर में भी उन्होंने वाटर कूलर लगवाए हैं।
सेवा में समर्पित हैं हेल्पिंग हैंड्स
अवध नारायण सोनी की अगुवाई में नगर के उत्कृष्ट युवाओं का समूह हेल्पिंग हैंड्स नामक संस्था बनाकर मानवता की सेवा में सतत सक्रिय है। ब्लड डोनेशन के साथ ही कोविड के दौरान पूरी सजगता एवं पूर्ण सक्रियता से इन युवाओं ने आठों पहर नि :स्वार्थ सेवा प्रदान की गई है। वहीं अस्पताल परिसर में वाटर कूलर लगवाने की मनसा भी इन्होंने ही जाहिर की थी। सिविल अस्पताल प्रभारी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलेश्वर पटेल, बंटी सोनी, आनंद अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, लोकेश, साहिल शर्मा चीनू, संस्कार गोरख, जीतू ठाकुर की उपस्थिति में 28 मार्च को सीनियर वार्डबॉय देवानंद पटनायक के हाथों मरीजों के लिए 30 मच्छरदानी एवं वाटर कूलर समर्पित किया गया।