सुकमा (वीएनएस)। जिले के एलमा गुंडा इलाके से सुरक्षाबलों ने सोमवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। मौके से 60 मोर्टार्र और लांचर बरामद किए गए। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बता दें कि 21 मार्च को नक्सलियों का एक ग्रुप कैंप में हमला करने आया था। जवानों की जवाबी कार्यवाई के बाद नक्सली असला-बारूद छोड़ भाग खड़े हुए थे। मौके से आज बड़ी मात्रा में मोर्टार्र और लॉन्चर मिले हैं।
वहीं घटनास्थल से जगह-जगह खून के धब्बे भी दिखाई पड़े हैं। जवाबी कार्रवाई के दिन कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने का दावा भी किया जा रहा है। बस्तर आईजी और सीआरपीएफ के बड़े अधिकारियों ने बरामद किए गए विस्फोटक पदार्थों जायजा लिया।