पांचवी भारत-बहरीन विदेश कार्यालय परामर्श वार्ता संपन्न

Posted On:- 2022-03-29



नई दिल्ली (वीएनएस)। पांचवी भारत-बहरीन विदेश कार्यालय परामर्श वार्ता कल नई दिल्ली में हुई। विदेश मंत्रालय में कांसुलर, पासपोर्ट, वीजा और प्रवासी भारतीय मामलों के सचिव डॉक्‍टर औसाफ सईद और बहरीन विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के अवर सचिव डॉक्‍टर शेख अब्दुल्ला बिन अहमद अल खलीफा ने इस बैठक की सहअध्‍यक्षता की । उन्होंने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की प्रशंसा की।