बंदारी ग्राम में मनाई गई माता कर्मा जयंती

Posted On:- 2022-03-29



बिलाईगढ़ (वीएनएस)। बंदारी ग्राम पंचायत में साहू सामाज की आराध्य माता कर्मा जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मानाई गई। गौ सेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम ने आराध्य माता कर्मा माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात कर्मा माता की झांकी ने पूरे बंदारी गांव का भ्रमण किया। इस दौरान गाँव के लोगों ने अपने -अपने घरों के सामने कलश ज्योति के साथ दिया जलाकर कर्मा माता का स्वागत कर सम्मान किया। वहीं भ्रमण कर रही झाँकी की ग्रामीणों ने हर्षोउल्लास के साथ पूजा अर्चना की तथा खिचड़ी के रूप में प्रसाद ग्रहण किया। भ्रमण के दौरान कर्मा नृत्यकारों ने भी ग्रामवासियों का मन मोह लिया जहाँ नृत्यकारों के कला का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गौसेवा आयोग के सदस्य पुरुषोत्तम साहू व समाज के पदाधिकारियों ने समाज को संबोधन किया। पुरुषोत्तम साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि माता कर्मा हमारे साहू सामाज की आराध्य देवी है जिनकी तपस्या और आराधना की गाथा आज तक लोगों की दिलों में हैं। माता कर्मा के हाथों से ही प्रभु जगन्नाथ भगवान खिचड़ी का प्रसाद साक्षात उपस्थित होकर ग्रहण किया था और प्रभु जगन्नाथ की आराध्य भक्तों में से एक माता कर्मा भी थी जिनकी महिमा आज तक जगन्नाथ धाम में देखा जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्यामलाल साहू, कामता साहू, अशोक कुमार साहू, सहित खिराज साहू छेदी लाल साहू,रमेश साहू,छबिलाल साहू,तुलसी साहू ,संजय साहू, पुणेश साहू और पदाधिकारीगण सहित ग्रामीण शामिल थे।