साहू समाज ने धूमधाम से मनाई माँ कर्मा जयंती

Posted On:- 2022-03-29



बेमेतरा (वीएनएस)। बेमेतरा में साहू समाज की आराध्य माँ कर्मा की जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाई गई। बिजली ऑफिस के सामने, साहू छात्रावास मां कर्मा मंदिर परिसर में जिला नगर साहू संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला मंगत साहू रही। अतिथियों ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समाज के लोगों का उत्साह वर्धन किया। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया था, जिसमें समाज के बच्चों महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस जयंती के शुभ अवसर पर नगर साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।