ब्रेकिंग : आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 2 जवान घायल...

Posted On:- 2022-03-29



नारायणपुर (वीएनएस)। गश्त पर निकले सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए नक्सलियों ने क्रमवार आईईडी विस्फोट किया, जिसमे 2 जवान घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिले के ग्राम कोडोली और झारवाही की ओर आईटीबीपी और डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। लगभग 9 बजे नक्सलियों ने क्रमवार आईईडी ब्लास्ट किए, जिसमें डीआरजी के 2 जवान घायल हुए है। घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की विस्तृत जानकारी के लिए वीएनएस से जुड़े रहें।