बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म लेखक बलदेव प्रसाद ने रखा फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में कदम

Posted On:- 2022-03-29



बॉलीवुड के प्रसिद्ध स्क्रीप्ट राइटर व जाने माने निर्देशक बलदेव प्रसाद के निर्देशन और जय हो प्रोडक्शन के बैनर तले बनी रोमांटिक भोजपूरी फिल्म लव यू रानी अब जल्द ही प्रदर्शित होने वाली है। इसको गीत और संगीत से विनय बिहारी ने सजाया है तो कथा पटकथा बलदेव प्रसाद का ही है। फिल्म के निर्देशक बलदेव प्रसाद ने बताया कि इस फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है और रिलीज के लिए तैयार है, उचित समय देखकर इस फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

ये वही बलदेव प्रसाद है जिन्होंने कादर खान और असरानी अभिनीत हिन्दी फिल्म ओल्ड इज गोल्ड के अलावा जान पहचान (शेखर सुमन,सुधा चन्द्रा), धर्मेन्द्र अभिनीत फिल्म डाकू भैरव सिंह, कमसीन, जुर्म को मिटा दूंगी, नरसंहार जैसी 42 फिल्मों की कहानी लिखे है। और वे लव यू रानी से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखे है। इसके अलावा वे जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म देशभक्त और इसके साथ ही और कई फिल्मों का निर्माण के साथ ही निर्देशित करने जा रहे है जिसकी तैयारी जोरो से चल रही है।

आपको बता दें कि फिल्म लव यू रानी में तीन हिरो एवं एक हिरोईन तथा रोमांटिक विलेन होने के कारण अलग ही टवीस्ट होता है, अब तक आपने फिल्में में अलग और खुंखार टाईप के विलेन देखे है लेकिन इस फिल्म का खलनायक मजनू भैय्या भी रोमांटिक है। इसमें भोजपूरी फिल्म इण्डस्ट्रीज के जाने माने प्रसिद्ध अभिनेता शुभम तिवारी और आनंददेव मिश्रा, अमित यादव, हिराईन अवंतिका यादव है तो खलनायक मजनू भैय्या (धरम सिंह) है। यह पारिवारिक फिल्म होने के साथ ही इसमें भरपूर कमेडी भी है जो दर्शको को खूब गुदगुदायेगी।

डायरेक्टर बलदेव प्रसाद ने आगे बताया कि इस फिल्म के हिरो शुभम तिवारी, आनंददेव मिश्रा, अमित यादव, हिरोईन अवंतिका यादव, खलनायक धरम सिंह है। इसके अलावा प्रमुख कलाकारों में कुणाल सिंह, मोहन जोशी, विनय बिहारी, धरम सिंह, पृथ्वी सिंह, नवीन वर्मा, राजीव रॉय, अशोक तांती के अलावा भोजपूरी फिल्मों के और भी अन्य कई जाने माने कलाकार है।

आपको बता दे कि इस फिल्म में तीन लड़के पढऩे शहर में आते है, और एक अंटी के घर पेईग गेस्ट रहते हुए, बड़े ही कमेडी अंदाज में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करते है। इस दौरान इस लड़की का इन लडकों से दोस्ती हो जाती है, इसी बीच फिल्म के रोमांटिक विलेन मजनू भैय्या की इन्ट्री होती है और वह इस लडकी को मन ही मन चाहने लगता है, उसके बाद जो फिल्म में ट्रेजडी होती है, वह दर्शको को खूब पसंद आयेगी। अब इस ट्रेजडी को और ये लड़की फायनली किसकी होती है, यह तो फिल्म देखने को बाद ही दर्शको को पता चलेगा। इसके लिए दर्शको को सिनेमा घरों तक आना पड़ेगा। फिल्म के निर्देशक बलदेव प्रसाद का कहना है कि आज हर आदमी परेशान है, लोगों को सुकुन और साफ सुथरा मनोरंजन चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की फिल्म का निर्माण किया हूं ताकि लोगों में एक संदेश के साथ ही उनका बढिया मनोरंजन भी हो सके।