रायगढ़ (वीएनएस)। रायगढ़ से तमनार जा रहे डीजल टैंकर में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजल भरा ट्रक रायगढ़ से तमनार जा रहा था। तमनार के पालीघाट में डीजल टैंकर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। वही ड्राइवर और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन है। पुलिस बल मौके पर पहुंचकर यातायात सुव्यवस्थित कराने में लगा हुआ है।