शिविर में योग के फायदे बताकर लोगों को किया जागरूक

Posted On:- 2022-03-29



कोण्डागांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य आयुष सोसायटी और संचालन आयुष रायपुर के निर्देशन और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ जे आर नेताम के मार्गदर्शन 23 से 26 मार्च तक 4 दिवसीय योगा वेलनेस सेंटर कोण्डागांव में निःशुल्क विशेष योग शिविर गुंडाधुर कॉलेज पोस्ट मेट्रिक गर्ल्स हॉस्टल में योग और प्राकृतिक चिकित्सक डॉ जननी सिदार से कराया गया।

शिविर में योग के फायदे बताते हुए लोगों को योगा के प्रति जागरूक किया गया साथ ही काढा़, अंकुरित और योगा की जानकारी के विवरण पुस्तिका का वितरण किया गया। इस शिविर में 368लोगों ने योग का लाभ लिया। यह शिविर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्रभान वर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पा मरकाम, प्रोफेसर डॉ किरण नुरेती, छात्रावास अधिकारी मधुबाला शील, योग सहायक सन्तोष नेताम के नेतृत्व में कराया गया।