फ्रेंडशिप ट्रॉफी में बेमेतरा इलेवन विजेता, फ्रेंड्स इलेवन बानी उपविजेता

Posted On:- 2022-03-29



बेमेतरा (वीएनएस)। जिले में पहली बार फ्रेंडशिप ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । लगातार आठ दिनों तक चले इस मुकाबले में क्षेत्र के 32 टीमो ने हिस्सा लिया था। एक ही दिन में हुए तीन शानदार मुकाबले, दो सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबला। वही प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि कलेक्टर विलास भोस्कर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी, वार्ड पार्षद रानी डेनिम सेन ने किया।

जहां अतिथियों ने फाइनल मुकाबले के विजेता टीम बेमेतरा इलेवन को 15 हजार रुपए और चमचमाती ट्रॉफी समिति से प्रदत्त और उपविजेता आयोजक टीम फ्रेंड्स इलेवन को 7 हजार रुपए और चमचमाती ट्रॉफी चिकी दानी से प्रदत्त को प्रदान किए। साथ ही प्रतियोगिता के अन्य आकर्षक पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रदान किया गया। वही कलेक्टर, एसपी ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर यह एक अच्छा आयोजन है। हमेशा इस तरह का आयोजन इस मैदान पर होते रहना चाहिए। खेल खेलने वाले खिलाड़ियों को मौसम का फर्क नहीं पड़ता है। गर्मी के दिनों में यह आयोजन सराहनीय है। विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।