कॉलेज की परीक्षा ऑनलाइन, स्कूली बच्चे मजबूर...

Posted On:- 2022-03-29



रायपुर (वीएनएस)। एनएसयूआई के प्रदर्शन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कालेजों की परीक्षा ऑनलाइन लेने के निर्देश जारी किये, लेकिन सबसे बड़ी विडम्बना है कि राज्य में स्कूली बच्चे ऑफलाइन स्कूल जाने और परीक्षा के लिए मजबूर हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है, उच्च शिक्षा के छात्रों का राजनीतिक बैनर तले आंदोलन। स्कूली छात्र-छात्राएं आंदोलन कर पाने में असमर्थ होते हैं। इसके साथ ही स्कूली विद्यार्थियों का राजनीतिक दलों से सीधे सरोकार नहीं होता।

उल्लेखनीय है कि राज्य में इन दिनों स्कूली छात्रों कि ग्रीष्म कालीन छुट्टियों कि वधि भी काम कर दी गई है। वहीँ उनके स्कूल आने-जाने के समय सहित स्कूल कि पालियों में भी बदलाव की कोई कार्य योजना स्कूल शिक्षा विभाग तय नहीं कर पा रहा है।