अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत और काव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ

Posted On:- 2022-03-29



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत, स्वर वाद्य वादन और स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर अतिथिगण पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.डी. तेलंग, कार्यपालक निदेशक आर.के. श्रीवास, एम.एस. चैहान, के.एस.मनोठिया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता और केन्द्रीय क्रीड़ा और कला परिषद के कार्यालय सचिव हेमन्त सचदेवा ने संगीत की देवी माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा और कला परिषद रायपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरक्षेत्रीय स्पर्धा के निर्णायक कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के प्रोफेसर दीपक बेडेकर हैं।

कार्यक्रम के आरंभ में  प्रतिभागियों को संबोधित करते हुये अतिथियों ने कहा कि संगीत ऐसी विधा है जो तन-मन में उमंग और ऊर्जा का संचार करती है। खेल एवं कलागत गतिविधियाॅ मनोरंजन के साथ-साथ मनुष्य की सेहत को भी संवारने में महत्वपूर्ण होती है। पाॅवर कंपनीज में विद्युत विकास के साथ साथ कर्मियों के हितार्थ समय - समय पर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है।

सुगम संगीत, स्पर्धा में फिल्मी, गैर फिल्मी गायन, ताल वाद्य, वाद्य संगीत, स्वर रचित काव्यपाठ की प्रस्तुति महिला एवं पुरूष वर्ग ने पृथक- पृथक दी। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर,कोरबा पश्चिम, कोरबा पूर्व, मड़वा के प्रतिभागी us अपनी गीत-संगीत कला का परिचय दिया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता आनंद मोखरीवाले, अनिल बिडवईकर, कमल मुखर्जी, नम्रता राठौर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसम्पर्क) गोविंद पटेल और सागर पिंपलापुरे ने किया। प्रतियोगिता का समापन 30 मार्च को होगा, जिसमें पाॅवर कंपनी प्रबंध निदेशकगण प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे।