जामगाँव रेल दुर्घटना : 6 गाड़ियां रद्द, 3 पहले ही होगी समाप्त...

Posted On:- 2022-03-29



बिलासपुर/रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में हुए रेल हादसे के कारण कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसके फलस्वरूप निम्न गाडियाँ प्रभावित हो रही है। 30 मार्च को गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 30 मार्च को गाड़ी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

30 मार्च  को गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया- झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 31 मार्च को गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा -गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 30 मार्च को गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 31 मार्च को गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

रास्ते में समाप्त होने वाली गाड़ियां : 29 मार्च को गोंदिया से चलने वाली 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी बिल्हा स्टेशन में समाप्त होगी। 30 मार्च को रायगढ़ से चलने वाली 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी बिल्हा स्टेशन से ही रवाना होगी। 30 मार्च को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से ही रवाना होगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है। 28 मार्च को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12410 निजामुद्दीन रायगढ़- एक्सप्रेस को 29 मार्च को बिलासपुर में ही समाप्त कर दिया जाएगा।