महासमुंद (वीएनएस)। ग्राम बरबसपुर में चार लाख रुपए की लागत से साहू समाज के लिए भवन निर्माण होगा। समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने चार लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
मंगलवार को ग्राम बरबसपुर से साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि गांव में सामाजिक भवन नही होने के कारण सामाजिक गतिविधियों व अन्य आयोजनों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यहां साहू समाज के लिए एक भवन की नितांत आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने पदाधिकारियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए चार लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर समाज के अशोक साहू, गोवर्धन साहू, मानसिंग साहू, दशरथ साहू, भुखाऊ साहू, गणेश साहू, डोमार साहू, बहुर साहू, कन्हैया साहू, गोविंद साहू, संत साहू, किशोर साहू, हुलेश साहू, भुवन साहू, सूरज साहू , संतराम साहू आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।