स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पर संविदा भर्ती के लि चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

Posted On:- 2022-03-29



सूरजपुर (वीएनएस)। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जिला सूरजपुर छ.ग. की ओर से जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए स्वीकृत रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 14 दिसम्बर 2021 के द्वारा जारी विज्ञापन के आधार पर शैक्षणिक पदों (व्याख्याता, शिक्षक) पर संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यथिर्यों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची कलेक्टर के अनुमादेन उपरांत पदस्थापना आदेश की सूची प्रकाशित की गई है। चयनित अभ्यर्थी 07 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपनी उपस्थिति देते हुए कायर्भार ग्रहण कर सकते है। चयन व प्रतीक्षा सूची की पीडीएफ कॉपी जिले के वेबसाईट पर देख सकते है।