कांग्रेस सदस्यता अभियान की समीक्षा करने आ रहे पुनिया

Posted On:- 2022-03-29



रायपुर (वीएनएस)। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 30 मार्च बुधवार को दोपहर 12:50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 2:30 बजे राजीव भवन रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस सदस्यता अभियान और महंगाई मुक्त भारत अभियान की तैयारी की समीक्षा करेंगे। शाम 4 बजे रायपुर से खैरागढ़ के लिये रवाना होंगे। रात 7 बजे खैरागढ़ उपचुनाव प्रचार-प्रसार की समीक्षा करेंगे।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 31 मार्च गुरूवार को सुबह 9 बजे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के संबध में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक लेंगे। सुबह 11 बजे महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे राजीव भवन किसान न्याय योजना के वर्चुअल कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ कमेटी की आयोजित बैठक में भाग लेंगे। शाम 6 बजे खैरागढ़ में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे।

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया 1 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 9 बजे खैरागढ़ से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 सर्किट हाउस रायपुर में पार्टी कार्यकताओं से भेंट और चर्चा करेंगे। दोपहर 2:20 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।