हेल्पलाइन से 10वीं के छात्रों की समस्याओं का हुआ निराकरण...

Posted On:- 2022-03-29



रायपुर (वीएनएस)। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर 10वीं विषय- मराठी, उर्दू, पंजाबी, सींधी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड, उड़िया की समस्या समाधान के लिए विद्याार्थियों एवं पालकों ने हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर पर फोन कॉल किए। 22 फरवरी से हेल्पलाईन सुविधा प्रारंभ किया गया जिसमे परीक्षा पूर्व मनोरोग/मनोचिकित्सक /शैक्षिक/प्रेरको ने सेवाएं प्रदान की। इसके बाद 28 फरवरी से 29 मार्च तक विषय विशेषज्ञो ने अपनी सेवाएं प्रदान की, जिसमे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रो में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं, पालको ने विषय से संबंधित समस्याओं के अलावा अन्य सुविधा बोर्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त की। लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिला मण्डल के संचालित हेल्पलाईन टोलफ्री नम्बर पर दी गई सेवाएं सार्थक व लाभप्रद रहा। हेल्पलाईन में आज विषय विशेषज्ञ डॉ.उन्निसा खान, रचना बुधवानी ने विषय से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। हेल्पलाईन का संचालन मण्डल के उपसचिव जेके अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं हेल्प लाईन समन्वयक प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में व अलका दानी, अर्चना वर्मा, प्रीति शुक्ला, राजेन्द्र दुबे, अनिता सौंधी सहायक प्राध्यापक के सहयोग से तथा बली राम साहू, तरूण कुमार यादव, विनेद्र कुमार साहू का कार्यालयिन कार्य मे सहयोग रहा।